फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में जख्मी हुए युवक ने दम तोड़ा

Sun, 14 Dec 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रैंबल थाना क्षेत्र के मगैनी इलाके में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने शुक्रवार को लुधियाना के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह परिवार के सदस्य शव को लेकर उधमपुर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के हवाले कर दिया। अब पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे विजय कुमार (26) और सुभाष चंद्र पर मोहन लाल ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि विजय कुमार को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


जीएमसी से भी विजय कुमार को लुधियाना रेफर किया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान विजय कुमार ने लुधियाना में दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह करीब छह बजे परिवार के सदस्य शव को लेकर उधमपुर पहुंचे। रैंबल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सुबह करीब ग्यारह बजे डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया और पुलिस ने शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहन लाल पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार था, लेकिन शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें