पौनी। शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसु में मंगलवार को व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन किया गया। व्यापारियों के हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए।
नवनियुक्त अध्यक्ष सृष्टा देवी की मौजूदगी में सुनील कुमार को उपाध्यक्ष, वरुण शर्मा को महासचिव, अजीत शर्मा को सचिव और रवि सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सभी दुकानदारों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और क्षेत्र के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। व्यापारियों ने नई टीम को बधाई देकर उम्मीद जताई कि यह इकाई व्यापारियों के हित में काम करेगी।