फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली का ऑटोग्राफ-फोटोग्राफ लेने के लिए बेकाबू दिखी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/मजालता। मजालता में स्थित दुख निवारण मंदिर वरियालता चेरनी पहाड़ी में रविवार को मूर्ति स्थापना दिवस पर भव्य जागरण व भंडारे का आयोजन हुआ। हालांकि, इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली रहे, जो कार्यक्रम में विशेष रूप से हिस्सा लेने पहुंचे थे। उनकी एक झलक पाने के लिए इलाके के हजारों लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

मजालता के लोगों को तीन दिन पहले ही मूर्ति स्थापना दिवस के कार्यक्रम में खली के पहुंचने की सूचना मिल गई थी। तब से ही लोग खली को देखने के लिए बहुत उत्साहित थे। कार्यक्रम का आयोजन सुमड़ियां परिवार ने किया। योजनानुसार सुबह नौ बजे पूजन व हवन के साथ मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई। इसके बाद जागरण हुआ। जागरण में प्रसिद्ध गायक सलीम, जगपाल संधु, हशमत सुलताना, मुकेश इनायत, करण कुमार और अमन सैनी पहुंचे थे। इन्होंने जब भजन गाए तो मौके पर मौजूद श्रद्धालु झूमने लगे।
इसी बीच पहलवान खली भी कार्यक्रम में पहुंच गए। उनके आने की सूचना मिलते ही लोग खली की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। खली के साथ उनके निजी सुरक्षाकर्मी भी थे। लेकिन, फिर भी लोग खली का ऑटोग्राफ और फोटोग्राफ लेने के लिए बेकाबू थे। खली ने कहा कि मूर्ति स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। इसी बहाने उनको भी दुख निवारण मंदिर में माथा टेकने का अवसर मिला है। वहीं, मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की दोपहर तक कतार लगी रही।

मजालता के बरियाल्ता (चेरनी पहाड़ी) मैं बाबा बालक नाथ की चौकी, दुख निवारण मंदिर मैं मुर्ति स्थापना - फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें