फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीडीसी कांता देवी ने देविका आरती की तैयारियों को लेकर किया देविका घाट का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
उधमपुर के देविका तट पर देविका आरती की योजना को लेकर दौरा करते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 15 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे नदी उत्सव के तहत उधमपुर की आस्था का केंद्र पवित्र देविका नदी पर भी प्रशासन देविका आरती शुरू करने की योजना बना रहा है। इसी को लेकर वीरवार को एडीडीसी कांता देवी ने देविका घाट का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद के सीईओ अमित चौधरी के अलावा पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया, पार्षद अनिल अरोड़ा व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। घाट का विस्तृत दौरा कर एडीडीसी ने देविका आरती शुरू करने की योजना को लेकर नगर परिषद को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गंगा आरती की तरह जल्द ही उधमपुर में भी देविका आरती की परंपरा शुरू की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है। उधमपुर के बीचोंबीच बहने वाली पवित्र देविका नदी का काफी धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व रहा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने इस तरह की पहल की योजना बनाई गई है। जो उधमपुर के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

उधमपुर के देविका तट पर देविका आरती की योजना को लेकर दौरा करते प्रशासनिक अधिकारी- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के देविका तट पर देविका आरती की योजना को लेकर दौरा करते प्रशासनिक अधिकारी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें