फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में पकालन ने दरबदान को हराया

विज्ञापन
फोटो..युवा सेवा एंव खेल विभाग की तरफ से कम 2021 का आरंभ ठाकराई ब्लॅक से - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। युवा सेवा एवं खेलकूद कप 2021 का शुभारंभ वीरवार को मुख्यातिथि जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी खराती लाल शर्मा ने ब्लॉक ठकराई में किया। इस दौरान उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के निर्देशानुसार कबड्डी और खो-खो के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

विभाग ने शुरू में मिशन यूथ के तहत खो-खो और कबड्डी मैचों का आयोजन किया, जो युवाओं के समग्र विकास के लिए एक विशेष कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभा को सामने लाना है। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को मिशन के बारे में अवगत कराया। बताया कि वाईएसएस विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार ने खेल गांव नगरोटा में पहली बार वाईएसएस कप 2021 का ई-लॉन्च भी किया, और 20 जिला टुकड़ियों ने वर्चुअल खेल प्रभावशाली मनोरंजन कार्यक्रम की ई-लॉन्चिंग में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि विभाग के निदेशक गजेंद्र अली पंचायत स्तर पर युवाओं की खेल प्रतिभा को सर्वोत्तम संभव अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में निर्देशित करने के लिए गहरी रुचि रखते हैं। उन्होंने सभी खेल कर्मचारियों को इस आयोजन को और अधिक सफल बनाने और युवाओं को निर्देशानुसार सुविधाएं प्रदान करने का भी निर्देश दिया। उद्घाटन कबड्डी मैच पंचायत पकालन और पंचायत दरबदान के बीच खेला गया, जिसमें पकालन ने जीत हासिल की। इस अवसर पर शनावाज काजी, अरशद गनी, जोरावर सिंह और अयाज अहमद उपस्थित थे।

फोटो..युवा सेवा एंव खेल विभाग की तरफ से कम 2021 का आरंभ ठाकराई ब्लॅक से- फोटो : UDHAMPUR

फोटो.. युवा सेवा एंव खेल विभाग कम2021 का ठाकराई ब्लॉक से आरंभ- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें