फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार का राजनीतिक ड्रामा--हर्षदेव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे विधानसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक ड्रामा हैं। इनका आम जनता को कोई लाभ नहीं हुआ है। यह बात जेके नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षामंत्री हर्ष देव सिंह ने कही।
विज्ञापन

हर्ष देव चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के पीपल, त्रिला, जुगाल, पचौड़, छप्पर, पट्टनगढ़, धंनास, आदि गांवों के तीन दिवसीय दौरे पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहने के बाद भाजपा नौटंकी और मंत्रिस्तरीय शो का सहारा ले रही है। जो पिछले साल आयोजित बैक टू विलेज कार्यक्रमों के नाटक के समान ही साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है, एक दबाव की रणनीति है, और तेजी से घटती लोकप्रियता से हताश भाजपा ने अपने लगभग सभी केंद्रीय मंत्रियों को सार्वजनिक खर्चे पर अपना राजनीतिक प्रचार करने के लिए यहां भेजा है। इससे न केवल सामान्य प्रशासनिक और आधिकारिक गतिविधियों में बाधा आई, बल्कि प्रदेश पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा अब मतदाताओं को लुभाने के लिए नौटंकी कर रही है। लेकिन, प्रदेश के लोग अब भाजपा की इस नौटंकी के बहकावे में नहीं आएंगे। क्योंकि, वे असलियत जान चुके हैं। केंद्र अपनी जोरदार घोषणाओं के बावजूद लोगों की नौकरियों और भूमि की रक्षा के लिए एक कानून बनाने में हर मोर्चे पर विफल रहा है। दूरदराज ग्रामीण इलाके बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें