फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने 55 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने समरोली से उधमपुर की तरफ आ रही बोलेरो (जेके 21एफ 6705) को तलाशी के लिए रोका। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर छुपा रखा 55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसी समय तस्करी के आरोप में कादिर खान पुत्र अहमद दल्ला निवासी मजालता उधमपुर और सुशील शर्मा पुत्र पारस राम निवासी कघोट रामनगर उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें