वाहनों की जांच करते यातायात विभाग के अधिकारी व अन्य ।
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को एआरटीओ रियासी की टीम ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। अभियान के तहत करीब 110 वाहनों की जांच की गई और लगभग 33 वाहनों के दस्तावेेज पूरे नहीं होने पर उनके ई-चालान किए गए।
इस दौरान तीन वाहन जब्त किए गए और दो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद करने की सिफारिश की गई। ई-चालान में लगभग 1,13,100 रुपये का वाहन मालिकों को जुर्माना किया गया।
एआरटीओ टीम में मौजूद इंस्पेक्टर ने बताया कि विभाग की ओर से आगे भी वाहनों की जांच जारी रहेगी। संवाद