फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया गया दशहरा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे में दशहरा पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन कर बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शायी गई।
विज्ञापन

बच्चों ने अपने स्तर पर रावण दहन का आयोजन किया, जिसमें रावण का पुतला जलाकर जय श्रीराम की उद्घोष किया गया। शुक्रवार सुबह व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश रिंकू व अंकुश के सहयोग से रावण का पुतला बनाया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के रूप में बच्ची एलिना ने अग्नि बाण चलाकर रावण का अंत किया। इस दौरान लक्ष्मण के रूप में धैर्य और हनुमान के रूप में रोहित मौजूद थे।
विज्ञापन

देर शाम को कस्बे में रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। गौरतलब है कि इन्हीं बच्चों ने लॉकडाउन के दौरान भी टीवी पर प्रसारित रामायण को देखकर खुद रामलीला का आयोजन किया गया था। जिनकी चर्चाएं दूसरे राज्यों में भी होने लगी थी। भजन गायक नरेंद्र चंचल ने भी इन बच्चों की हौसलाफजाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें