फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मलिक ने माफी न मांगी तो उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे

विज्ञापन
उधमपुर में आप विधायक मेहराज मलिक के ​खिलाफ प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य: संवाद
विज्ञापन
- विहिप ने सलाथिया चौक पर लगाए विधायक मेहराज मलिक मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन

- हिंदू विरोधी बयान देने से आक्रोश, सरकार से एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शहर के सलाथिया चौक पर डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मलिक ने पूरे हिंदू समाज पर त्योहारों पर शराब पीने का लांछन लगाया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक हिंदू समाज से माफी मांगें नहीं तो उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।
दोपहर लगभग 12 बजे विहिप के जिला अध्यक्ष सुदेश शर्मा की अध्यक्षता में सलाथिया चौक पर जमा पर हुए सदस्यों ने विधायक मेहराज मलिक मुर्दाबाद, हिंदुओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदू समाज... के नारे लगाए। शर्मा ने कहा कि मलिक ने अपने बयान से पूरे हिंदू समाज को अपमानित करने का प्रयास किया है। विधानसभा के बाहर और भीतर उन्होंने हिंदू समाज के खिलाफ लगातार अभद्र और अमर्यादित बयानबाजी की है, जो कभी भी सहन नहीं की जा सकती। आज हमने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें चेतावनी दी है कि वह बाज आ जाएं और हिंदू समाज से माफी मांगें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक मलिक को नसीहत है कि इस तरह की अभद्र बयानबाजी से गुरेज करें। हम पूछना चाहते हैं कि उन्हें हिंदू समाज के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी का हक किसने दिया है, क्या यह समाज में अशांति फैलाने का कोई सोचा समझ षडयंत्र है। उनकी टिप्पणी अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि हम विधायक के खिलाफ एफआईआर भी थाने में दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग है कि केस दर्ज कर विधायक को जल्द हिरासत में लिया जाए ताकि समाज में आपसी भाईचारा और शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच वाले लोग जम्मू-कश्मीर के आपसी भाईचारे में खलल पैदा कर अशांति फैलाने का प्रयास कर रहें हैं। अगर विधायक ने जल्द माफी नहीं मांगी तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में जसवीर सिंह, सुभाष शर्मा, सुनील गुड्डा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें