फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन तीस हजार श्रद्धालु कर रहे मां वैष्णो के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। हर दिन तीस हजार के करीब श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। मौसम साफ रहने के कारण हेलिकॉप्टर, रोपवे व बैटरी कार सेवा भी सुचारू है।
विज्ञापन

मार्च के महीने में ही तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोग राहत के लिए पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं। इसमें बड़ी संख्या मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की है, जो दर्शन के बाद पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कक्ष के अनुसार औसतन हर दिन तीस हजार के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को ऑनलाइन सहित 30 हजार 865 भक्तों ने पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान किया था। वहीं, बुधवार को शाम पांच बजे तक 19 हजार के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवाया था, जबकि कक्ष बंद होने में अभी समय बाकी था। सप्ताहांत में यात्रा में ज्यादा बढ़ोतरी होने पर श्रद्धालुओं को एहतियातन धर्मनगरी में ही रोक दिया जाता है। इन्हें दूसरे दिन यात्रा की अनुमति दी जाती हैं।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने के चलते कटड़ा से सांझी छत्त तक हेलिकॉप्टर, अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा सुचारू है। पैदल मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालु बाण गंगा में डुबकी लगा कर आगे बढ़ रहे हैं।
चौंतरा माता छड़ी यात्रा : प्रबंधों को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रामनगर। चौंतरा माता की छड़ी यात्रा की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय में वाहिद उल रहमान की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और चौंतरा माता प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसडीएम वाहिद उल रहमान ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान निर्बाध बिजली, पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ ही सड़क सुरक्षा आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसडीएम ने वाहन चालकों को आदेश दिए कि कोई भी वाहन चालक यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जो चालक यात्रा के दौरान यात्रियों से ज्यादा किराया वसूलने की कोशिश करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुचारू यात्रा को लेकर अन्य विभागों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें