फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें भारी संख्या में 15 से 18 वर्ष के किशोर भी वैक्सीन लगवाने के लिए स्कूलों में पहुंचे। वहीं, एक हजार से अधिक लोगों को एहतियाती खुराक लगाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीका लगाने के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन, छुट्टी के दिन इनकी संख्या में कमी आ जाती है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों को एक सप्ताह में वैक्सीन लगानी थी। लेकिन, दो सप्ताह से अधिक समय गुजरने के बाद भी विभाग किशोरों को वैक्सीन नहीं लगा पाया है।
रविवार को सबसे कम 178 किशोरों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। लेकिन, सोमवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शाम तक कुल 1016 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके साथ 1069 स्वास्थ्य, अग्र पंक्ति कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक लगाई गई है। वहीं, 1004 लोगों को पहली व दूसरी डोज लगाई गई है। जिले भर में शाम तक ल़ोगों का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें