फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर जिले में 1287 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को 1200 से अधिक लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगाने के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कड़ी मशक्कत की जा रही है। पहली डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग ने करीब डेढ़ महीने पहले की 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है, लेकिन दूसरी डोज के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है।
विभाग ने अभी तक करीब 84 प्रतिशत ही लक्ष्य को प्राप्त किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कुल 1287 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 18 से 45 आयु वर्ग में 58 लोगों को पहली और 1169 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में एक को पहली और 46 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में 13 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें