फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंड से सांकरी तक सड़क बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी। पंचैरी में सोमवार को कुंड से सांकरी तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इसके बनने के बाद सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और सांकरी देव स्थान पर पहुंचने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

सरपंच नवीना देवी व नायब सरपंच खजूर सिंह ने सोमवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कुंड सांकरी तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की तरफ से विशेष तौर पर प्रयास किए गए थे।
सड़क का निर्माण करने की मांग को कई बार ग्रामीणों ने रखा था और इसी को लेकर काफी समय पहले प्रयास करना शुरू कर दिए थे। अब इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कुंड से सांकरी तक लोगों के लिए पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही इस सड़क को लद्दा के साथ जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें