उधमपुर। जिला के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनाए गए वैक्सीन केंद्रों पर शनिवार को कुल 1638 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की खुराक ली। इनमें सबसे अधिक संख्या दूसरी डोज लगवाने वाले 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की रहीं।
स्वास्थ्य के मुताबिक शुक्रवार को 18 से 45 आयु वर्ग के 78 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1478 ने दूसरी खुराक ली। इसके अलावा 45 से 60 साल की उम्र के एक व्यक्ति ने पहली और 65 ने दूसरी खुराक ली।
इसके अतिरिक्त सोलह वरिष्ठ नागरिकों ने दूसरी खुराक ली है। इन सभी ने जिला अस्पताल के अलावा अपने-अपने इलाकों में बनाए गए वैक्सीन केंद्रों पर पहुंच कर डोज ली। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वैक्सीन लगाई गई।