फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सामने आने लगे कोरोना संक्रमण के कुछ मामले

विज्ञापन
उधमपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दी है। कहा है कि त्योहारों के बाद अब शादियों में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में लापरवाही से मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें एक व्यक्ति बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाया था, जबकि दो लोग जिले में ही संक्रमित पाए गए थे। हालांकि रविवार को राहत मिली, और कोई संक्रमित मामला नहीं आया। इसके साथ एक व्यक्ति कोरोना को मात देने में कामयाब रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मोहम्मद यासीन ने कहा कि त्योहारों के सीजन में बहुत भीड़ देखी गई। इस दौरान लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल को भी नजरंदाज किया।
इसी तरह अब शादियों में भीड़ बढ़ रही है। कोरोना प्रोटोकॉल की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी कारण प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शादियों के सीजन में लोगों को ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है। मास्क जरूर पहन कर रखें। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11424 हो गए हैं। इनमें से 11283 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब चार सक्रिय मामले शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें