फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में साढ़े तीन हजार लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को करीब साढ़े तीन हजार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई है। हर रोज हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लग रही है। लोग भी उत्साह के साथ वैक्सीन सेंटर में पहुंच रहे हैं। कई सेंटर में लोगों को कतारों में लगकर वैक्सीन लगवानी पड़ रही है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार मशक्कत कर रहा है। इसके लिए जिले में 50 से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर चलाए जा रहे हैं। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी कई सेंटर बनाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह नौ बजे से सैंकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन सेंटरों में पहुंच गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एक-एक कर दोपहर तक कुल 3427 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी हासिल की।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 988 लोगों को पहली और 1373 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 65 लोगों को पहली और 758 को दूसरी, 16 वरिष्ठ नागरिकों को पहली 227 को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास शाम तक दस हजार से अधिक डोज उपलब्ध थी। इससे आने वाले कुछ दिनों में हजारों लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें