फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंडर-19 टूर्नामेंट के लिए अनंतनाग नहीं गई उधमपुर की टीम, फंड की कमी बनी अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अनंतनाग में शुरू हुए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। फंड की कमी के कारण चयनित खिलाड़ियों को अब तक टूर्नामेंट के लिए नहीं भेजा गया जिससे खिलाड़ियों में भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की है।
विज्ञापन

खिलाड़ी राघव, सुनील, पीयूष आदित्य आदि का कहना है कि करीब दो महीने पहले ट्रायल हुआ था। उस समय परीक्षाएं चल रही थी। इसके बावजूद उन्होंने मेहनत कर टीम में जगह बनाई। चयन के बाद सूचना मिली कि शुक्रवार को रवाना होना है। दूसरे दिन यह बताया गया कि अब तक कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है इसलिए टीम को नहीं भेजा जा सकता। जिला स्तर पर खेलने के लिए जम्मू के अन्य टूर्नामेंट को भी छोड़ दिया था ताकि वे प्रतियोगिता में भाग ले सकें। अब अचानक टीम को नहीं भेजने से मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
खिलाड़ियों के अनुसार खेल विभाग की ओर से संदेश मिला कि डीडीओ उपलब्ध नहीं हैं और फंड की कमी के कारण खेलने के लिए भेजना संभव नहीं हो पा रहा है। खिलाड़ियों ने पूछा कि अगर फंड ही नहीं था तो ट्रायल क्यों करवाए गए और उन्हें चयनित क्यों किया गया? फंड हमारी समस्या नहीं है। हमारा काम है मेहनत करना वह हमने की है। हमें खेलना का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

एडीसी ने दी डीसी से मिलने की सलाह
नाराज खिलाड़ियों ने एडीसी से भी मुलाकात की जहां उन्हें जिला उपायुक्त से मिलने की सलाह दी गई। खिलाड़ियों का कहना है कि पूरे साल में एक-दो बार ही मौका मिलता है। ऐसी लापरवाही भविष्य को प्रभावित कर रही है। फिलहाल टूर्नामेंट शुरू हो चुका है। अगर शाम तक कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाता है तो उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। प्रशासन से अपील है कि मेहनत को ध्यान में रखते हुए जल्द टीम को रवाना किया जाए ताकि वे भी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें। वहीं जिला खेल अधिकारी सुरेश पाल ने टीम को टूर्नामेंट में न भेजने का कारण फंड की कमी बताया है। वह बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें