फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में वाहन से विस्फोटक सामग्री बरामद, सेना और पुलिस कर रही जांच 

Mon, 29 Nov 2021 08:51 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

किश्तवाड़ के भंडारकूट में एक वाहन से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियों इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोटक को किस काम के लिए ले जाया जा रहा था। इसे ले जाने वाले लोगों की तलाश की रही है। 
 
विज्ञापन
विस्फोटक सामग्री (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले में एक वाहन से विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस और सेना इस मामले में जांच कर रही है कि आखिर इसे कहां ले जाया जा रहा था। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई है। किश्तवाड़ से पतिमहाला जा रहे वाहन को भंडारकूट में तलाशी के लिए रोका गया। वाहन से एक संदिग्ध बैग मिला।
विज्ञापन


इसके बारे में पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने कुछ नहीं बताया। खोजबीन करने पर सात डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक बरामद किया गया। नाके पर सेना और पुलिस को संयुक्त टीम मौजूद रही। वाहन को यात्रियों समेत थाने पहुंचाया गया। चालक मोहमद शफी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें