शिवसेना के उधमपुर जिला प्रधान ने कहा कि एक लाख लोगों के हस्ताक्षर लेने के लिए अभियान को प्रत्येक जिला में चलाया जा रहा है। इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जम्मू कश्मीर के लिए अनुच्छेद 371 को लागू करने की मांग की जा रही है।
उधमपुर में शिवसेना इकाई की ओर से जिला प्रधान संजीव कुमार की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर के लिए अनुच्छेद 371 का विशेषाधिकार प्रदान करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय व आसपास के लोगों ने भाग लेकर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
जिला प्रधान ने कहा कि एक लाख लोगों के हस्ताक्षर लेने के लिए इस अभियान को प्रत्येक जिला में चलाया जा रहा है। इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जम्मू कश्मीर के लिए हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम इत्यादि की तरह अनुच्छेद 371 को लागू करने की मांग की जा रही है। इसके अलावा गैर स्थानीय मतदाताओं की खिलाफत, जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगों के अधिकार सुरक्षित करने और जम्मू कश्मीर की संस्कृति और पहचान की सुरक्षा की मांग भी इसमें शामिल है।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के युवा बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं जबकि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने की बजाय अन्य राज्यों के लोगों को यहां लाकर नौकरियां देने का प्रयास कर रही है। हॉल ही में अब गैर स्थानीय लोगों को भी मतदाता बनाने का भी प्रयास किया गया है, जो स्पष्ट तौर पर जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकारों का हनन है। शिवसेना इसे कभी भी सहन नहीं करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो इसके लिए आने वाले समय में सख्त कदम उठाएगी।