फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 20 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन और चार रेहड़ियां जब्त

Sun, 21 Apr 2024 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने शहर में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियानचालान काट कर वसूले 1900 रुपये, सामान अंदर रखने की हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद के सीईओ नितिन गुप्ता ने शनिवार को टीम सहित शहर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सलाथिया चौक से लेकर कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार और गोल मार्केट में जांच की गई। वहीं, 20 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन और चार रेहड़ियां जब्त कर 1900 रुपये जुर्माना वसूला है। साथ ही दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि रोजाना शहर में अतिक्रमण की समस्या से संबंधित शिकायतें पहुंच रही हैं, जिस कारण शनिवार को अभियान चलाया गया। दुकानदारों को सिर्फ हिदायत देकर छोड़ा गया है। लेकिन अगर अगली बार अतिक्रमण मिलने पर किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा। चार अवैध अवैध रेहड़ियों को जब्त भी किया गया है। उधर, अभियान की सूचना मिलते ही रेहड़ी-फड़ी इधर-उधर भागत नजर आए। गौरतलब रहे कि शहर में अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है, जिस कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद को अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सीईओ ने कहा कि उन्हें कार्यभार संभाले हुए अभी 15 दिन ही हुए हैं। इस कारण शनिवार को शहर के अति व्यस्त चौकों का दौरा किया और दुकानदारों को सामान अंदर रखने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा एवं देविंद्र सिंह जम्वाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें