फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ग्रामीण क्षेत्रों में हर बाधा पार कर मतदान करने पहुंचे बुुजुर्ग

Sat, 20 Apr 2024 06:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लोकसभा चुनाव के चलते जिला उधमपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों पर वोट डालने के लिए बुजुर्ग मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। 70 से 100 साल की उम्र के बुजुर्ग वोट का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। जगानू, तलपड़, तलमाड़ा, जिब और गंडाला आदि क्षेत्रों में कई बुजुर्ग परिजन के हाथ पकड़ कर तो कई व्हील चेयर पर पहुंचे। वहीं, मतदान के बाबद महिला बुजुर्गों के चेहरों पर काफी मुस्कान दिखाई दी। 90 वर्षीय तलपड़ निवासी गायत्री देवी, 90 वर्षीय द्वारिका देवी निवासी तलमाड़ा ने बताया कि वोट डालना हमारा अधिकार है, जिसे हम नहीं भूल सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें