फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद की मशाल: पूजा की पहल पर लड़कियां क्रिकेट को बना रहीं कॅरिअर, टैलेंट हंट में भी बनाया दबदबा

Mon, 16 May 2022 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

पूजा शर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान लड़कियों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद स्कूल की लड़कियों को ही क्रिकेट प्रतियोगिता में कोचिंग देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Udhampur Pooja Sharma - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी शारीरिक शिक्षा अध्यापक पूजा शर्मा उधमपुर की लड़कियों में क्रिकेट में भविष्य उज्ज्वल बनाने के प्रति नई उम्मीद जगा रही हैं। वह दो वर्ष से उधमपुर की लड़कियों को क्रिकेट के गुर सिखा कर आगे बढ़ा रही हैं। उधमपुर शहर में पहले सिर्फ लड़के क्रिकेट खेलते थे। पूजा शर्मा के प्रयासों से अब क्रिकेट में लड़कियां भी आगे आ रही हैं। पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास अब बिना किसी आर्थिक लाभ की मंशा से एकेडमी का रूप ले चुका है, जिसमें अब लड़के भी प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के पद पर तैनात पूजा ने बताया कि 2020 में जब कोरोना लॉकडाउन लगाया गया तो उन्होंने लड़कियों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। कोविड से जब थोड़ी राहत मिली तो उन्होंने स्कूल की लड़कियों को ही क्रिकेट प्रतियोगिता में कोचिंग देना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने खर्च कर क्रिकेट का सामान खरीदा और लड़कियों को इसके लिए प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। कुछ महीने के बाद जब इसके बारे में दूसरी लड़कियों को पता चला तो वे भी क्रिकेट की कोचिंग के लिए उनके पास आने लगीं। करीब एक वर्ष के बाद प्रगलवा नाम से क्रिकेट एकेडमी शुरू कर दी है।

पांच प्रतिशत वेतन का एकेडमी पर कर रहीं खर्च
पूजा ने बताया कि वह हर महीने अपने वेतन का पांच प्रतिशत एकेडमी पर खर्च कर लड़कियों को प्रशिक्षण देती हैं। जिन लड़कियों की आर्थिक स्थिति अच्छी है तो उनसे हर महीने 500 रुपये फीस ली जाती है। लेकिन यह फीस कमाई के लिए नहीं बल्कि क्रिकेट का सामान खरीदने के लिए ली जाती है। इसके अलावा बाकी के सभी लड़कियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब जिला खेल विभाग ने भी उनका सहयोग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Udhampur Cricket Coaching for Girls - फोटो : अमर उजाला
जेकेसीए के टैलेंट हंट में 13 लड़कियों का चयन
मौजूदा समय में जम्मू में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से क्रिकेट टैलेंट का आयोजन किया जा रहा है और इसमें सभी जिलों की महिला खिलाड़ी पहुंची हैं। इसमें उनकी एकेडमी की 13 लड़कियों का चयन हो गया है और इनको पांच टीमों में स्थान मिल गया है। 

लड़के भी कोचिंग के लिए पहुंच रहे एकेडमी
उन्होंने बताया कि अब उनकी एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए लड़कों ने भी संपर्क करना शुरू कर दिया है और कुछ लड़कों को प्रशिक्षण देना भी शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने पर उन्होंने अपने साथ दो और कोच जोड़ दिए हैं। उनकी एकेडमी में खिलाड़ियों को आधुनिक तरीके से प्रशिक्षण देकर तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें