किश्तवाड़। जिला पुलिस ने ऑपरेशन थर्ड आई के तहत 60 वाहनों का चालान काटे हैं। शहर में गलत पार्किंग, बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत उल्लंघनकर्ताओं का चालान किया गया।
एसएसपी अब्दुल कयूम के निर्देश पर ट्रैफिक चालान के उद्देश्य से गठित टीम ने तकनीकी सहायता सीसीटीवी निगरानी तंत्र की मदद से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए तस्वीरें खींची व वीडियोग्राफी की। नंबर प्लेट रीडिंग के माध्यम से वाहनों की पहचान की गई। उसके बाद, वाहन मालिकों के आवासीय पते पर चालान भेजे गए। संवाद