फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दांतों का उपचार जीएमसी में, एक्स-रे करवाए जा रहे क्लीनिक में

Wed, 24 Apr 2024 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में रोजाना इलाज के लिए पहुंचते 70 से 80 मरीज
विज्ञापन

20 से 25 रुपये की जगह वहन करने पड़ रहे सौ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में डेंटल एक्स-रे मशीन कई दिनों से खराब है, जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुविधा के लिए मरीज महंगे दाम पर क्लीनिक में जाने के लिए मजबूर हैं। जीएमसी में दंत चिकित्सा के लिए रोजाना 70 से 80 मरीज पहुंचते हैं।
जीएमसी में डेंटल एक्स-रे की सुविधा 20 से 25 रुपये में मिलती है, लेकिन मशीन के खराब होने पर उन्हें क्लीनिक में 100 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। खासतौर पर रुट कनाल, दांतों में रेशा, दांतों में कीड़ा लगने वाले जैसे मरीजों को इमरजेंसी में बाहर जाकर एक्स-रे करवाना पड़ रहा है। मरीजों ने जिला और अस्पताल प्रशासन से जल्द नई डेंटल एक्स-रे मशीन लगा राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन





दांतों की रुट कनाल का उपचार करवाने के लिए अस्पताल में आई थी। लेकिन यहां पर पता चला कि एक्स-रे मशीन खराब है। इस कारण बाहर क्लीनिक में जाकर 100 रुपये खर्च कर एक्स-रे करवाना पड़ा है। क्योंकि, बिना एक्स-रे के दांतों का रुट कनाल का उपचार संभव नहीं है। इसलिए प्रबंधन को मशीन को ठीक करवाना चाहिए।
- हांका बेगम, मरीज


दांतों की जांच करवाने अस्पताल आई थी। दंत चिकित्सक ने एक्स-रे लिख दिया, लेकिन अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब होने के चलते बाहर से मजबूरन सुविधा लेनी पड़ी। पहले भी दांतों के उपचार के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन उस समय भी मशीन खराब थी। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि जल्द नई एक्स-रे मशीन लगाई जाए।
- सृरिष्टा देवी, मरीज



एक्स-रे मशीन खराब होने के चलते 20 से 25 रुपये की जगह क्लीनिक में 100 रुपये देकर सुविधा लेनी पड़ रही है। चिकित्सक बिना एक्स-रे के दांतों का इलाज नहीं कर सकते है। क्योंकि, रुट कनाल करवाते समय शायद 2 से 3 एक्स रे करवाने पड़ जाए तो 300 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इससे गरीब लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
- संजीव कुमार, मरीज


अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि जल्द खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को बदलकर नई लगाई जाए, ताकि दूरदराज से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। दांतों के इलाज में एक्स-रे प्रमुख होता है। गरीब लोगों के लिए क्लीनिक में एक्स-रे करवाना मुश्किल है।
विज्ञापन


- ओम प्रकाश, मरीज


अस्पताल में खराब पड़ी डेंटल एक्स-रे मशीन के बारे में जानकारी है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन लगा दी जाएगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
- संजय शर्मा, सुपिटटेंडेंट, जीएमसी, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें