फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएएस प्रोबेशनर्स ने ऐतिहासिक क्रिमची मंदिर का किया दौरा

विज्ञापन
क्रिचमी के पांडव मंदिर पहुंचे प्रोबेशनर केएएस अधिकारी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। ऐतिहासिक स्मारकों के महत्व के बारे में जानने के लिए जम्मू-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (आईएमपीए)के ग्रुप लीडर डा. रमन जंडियाल के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) प्रोबेशनर्स 2016 के एक 22 सदस्यीय समूह ने शुक्रवार को उधमपुर का दौरा कर वरिष्ठ जिला अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन

समूह कोआर्डिनेटर शादी लाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके उपरांत केएएस प्रोबेशनर्स ने ऐतिहासिक क्रिमची मंदिरों का दौरा किया। जहां उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञ कर्मचारियों के साथ बातचीत की और क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर के बारे में जानकारी एकत्रित की। उन्होंने बताया कि इस तरह की एक्सपोजर यात्रा निश्चित रूप से उन्हें जम्मू-कश्मीर के सामाजिक सांस्कृतिक लोकाचार के बारे में गहराई से जानने में मदद करेगी। इसके बाद में प्रोबेशनर्स के समुह ने बीडीओ कार्यालय का दौरा किया और खंड विकास अधिकारी, उधमपुर के साथ बातचीत की। जहां उन्हें ग्रामीण विकास विभाग के काम के बारे में अवगत कराया गया और उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। इंटरेक्टिव सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि प्रभावी निर्णय लेना महत्वपूर्ण है। उन्हें समाज के कमजोर वर्ग के लिए ईमानदारी और लगन से काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें