फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पिंगला माता की 18वीं अखंड ज्योति यात्रा महामाई के दरबार रामनगर रवाना

Wed, 17 Jul 2024 03:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने एक दिवसीय यात्रा को दिखाई हरी झंडी, जयकारों से गूंजता रहा शहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आदि शक्ति सेवक संस्था पिंगला माता की ओर से आयोजित एक दिवसीय वार्षिक पिंगला माता यात्रा मंगलवार को धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ उधमपुर के पांडव मंदिर से रामनगर स्थित माता के दरबार की ओर रवाना हुई। अतिरिक्त उपायुक्त जोगिंदर सिंह जसरोटिया ने बतौर मुख्य अतिथि यात्रा को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया और थाना प्रभारी रघुवीर चौधरी ने की।
मुख्य अतिथि ने सभी को माता पिंगला की वार्षिक यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से समाज में धार्मिक आस्था बनाए रखने और प्रत्येक वर्ग को सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने में काफी मदद मिलती है। यात्रा के दौरान उधमपुर जिले की तहसील रामनगर के पिंगर गांव में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित पिंगला माता के पवित्र मंदिर में माथा टेकने के लिए भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि वार्षिक आयोजन में संस्था और स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा मार्ग पर लंगर आयोजन किया जाता है। इसके अलावा उधमपुर से माता के दरबार में गुफा मंदिर के आधार शिविर ग्राम कहुआ तक भक्तों के लिए बस सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने सामान्य रूप से भक्तों और विशेष रूप से उन लोगों को धन्यवाद किया जिन्होंने यात्रा के सफल आयोजन में योगदान दिया। उन्होंने सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता आदि की व्यापक व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगेश्वर गुप्ता, पूर्व पार्षद विक्रम सलाथिया, प्रीति खजूरिया, राजकुमार बुच्चा, अंकुश महाजन और पूजा महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें