फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नुक्कड़ नाटक में दिखे नशे के दुष्प्रभाव, जागरूकता को ही बताया बचाव

Thu, 27 Jun 2024 05:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग की ओर से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। डीसी सलोनी राय और जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता के नेतृत्व में कांफ्रेंस हाल में हुए कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताने के साथ ही जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में करीब 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. सलोच ने जीवन पर नशीली दवाओं के सेवन के हानिकारक प्रभावों पर जोर दिया और नशीली दवाओं से मुक्त समाज की वकालत की। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट संजीत बवोरिया ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं उससे जुड़े कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए एक कार्यशाला का आयोजन किया। कलाकार दीपक और सत्य ऋषि द्वारा मंचित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया। एडीसी ने जीवन के मूल्य पर जोर दिया और उपस्थित लोगों से नशीली दवाओं के उपयोग से परहेज करने का आग्रह किया। उन्होंने नशीली दवाओं के सेवन की किसी भी घटना की सूचना पुलिस या जिला प्रशासन को देने को प्रोत्साहित किया। समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद घर-घर जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर आईईसी सामग्री का वितरण किया और सरकारी कार्यालयों में ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 14446 के स्टिकर भी चिपकाए गए। इस मौके पर नशे के खात्मे एवं उससे दूर रहने को लेकर शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें