कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी कटड़ा प्रीमियर लीग (केपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत वीरवार को एक ही मुकाबला खेला गया। इसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब (यूसीसी) ने अनबीटेवल वारियर्स नारायणा हास्पिटल को 55 रन से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दोपहर करीब बारह बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में यूसीसी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 189 बना कर 190 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाजी नासिर ने सर्वाधितक 27 गेंद में 49 और आमिर ने 25 गेंद में 37 रन का योगदान दिया। वहीं, वारियर्स के गेंदबाज सुरेश ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल कीं।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए वारियर्स की टीम की पारी 17.2 ओवर में 134 रन पर ही सिमट गई। वारियर्स की ओर से ध्रुव ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। यूसीसी के विश्वजीत ने तीन विकेट हासिल किए। प्रतियोगिता में 49 रन की पारी खेलने वाले नासिर मैन आफ द मैच चुना गया। इस दौरान उन्हें 21 सौ रुपये की नकद राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।