फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में कोरोना से दो और लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। करीब डेढ़ माह के बाद जिले में एक दिन के अंदर संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की थोड़ी चिता बढ़ी है। 11 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब दो महीने से कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट हो रही है। एक महीने से हर रोज दस से कम मामले ही सामने आ रहे हैं। लेकिन बीच में कुछ लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है। मंगलवार को एक दिन के अंदर ही दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। एक की मौत जिला अस्पताल में हुई है, जबकि दूसरे की मौत कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में हुई है। शाम तक पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन लोग मेडिकल ब्लॉक टिकरी, एक चिनैनी और एक बसंतगढ़ में संक्रमित पाया गया है।
इनके संपर्क में रहने पर कुछ लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। शाम तक 11 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11264 हो गए हैं। इनमें से 11079 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 32 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रिय मामलों में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें