फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में दो और ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है, जबकि दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। दो लोगों के कोरोना को मात देने के बाद जिले में अब 18 सक्रिय मामले बचे हैं। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से जिले में संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। कई दिन ऐसे सामने आए हैं, जब संक्रमण का एक भी मामला समाने नहीं आया है और सोमवार को भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। जबकि रविवार को केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11375 हो गए हैं। इनमें से 11220 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 18 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें