उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के नन्हें छात्रों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल अमृतसर में आयोजित इंटर स्कूल वर्चुअल प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पंजाब और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्कूलों के 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। छात्रों ने फैंसी ड्रेस और कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें स्कूल की केजी 2 की छात्रा आव्या अगस्तम ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पोशाक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केजी-3 के छात्र धैर्य छिल्लर और कक्षा एक के पनव महाजन को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार मिला। विद्यालय के एमडी विवेक गुप्ता ने सभी विजेताओं को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रिंसीपल कुणाल आनंद ने विजेताओं और शिक्षकों की सराहना की।