फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूलिप से महका कुद, सनासर में भी जल्द खिलेंगे फूल

विज्ञापन
कुद के टूलिप गार्डन में खिल रहे है फूल:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कश्मीर के बाद अब जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल कुद में भी ट्यूलिप की खुशबू महक रही है। यहां फ्लोरिकल्चर विभाग ने दो कनाल भूमि पर पांच किस्मों और अलग-अलग रंगों के दस हजार फूलों के पौधे लगाए हैं। पटनीटॉप से करीब चार किलोमीटर दूरी पर स्थित गार्डन में ट्यूलिप खिलने से दिलकश नजारा बनना शुरू हो गया है। ये फूल 15 से 20 दिनों तक अपनी महक से सैलानियों को आकर्षित करेंगे। उसके बाद पर्यटन स्थल सनासर में भी करीब चार कनाल एरिया में फूलों की महक सैलानियों को अपनी ओर खींचेगी।
विज्ञापन

कुद के ट्यूलिप गार्डन में पांच अलग-अलग किस्मों के फूल लगाए गए हैं, जिसमें लाल, पीले, काले, गुलाबी और सफेद रंग के करीब दस हजार और सनासर में तीस हजार फूलों के पौधे लगाए गए हैं। बता दें कि कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन देखने के लिए देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं और जम्मू संभाग में भी ट्यूलिप गार्डन की शुरूआत से हर वर्ष सैलानी कुद और सनासर के पार्कों में पहुंचकर इनकी महक और खूबसूरती को निहारते हैं।
अगले साल सनासर में 45
कनाल में होगा गार्डन
जानकारी के अनुसार अगले वर्ष करीब 45 कनाल एरिया में सनासर में ट्यूलिप गार्डन देखने को मिलेगा, जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। असेस्मेंट फ्लोरीकल्चर अधिकारी उधमपुर अर्जुन सिंह परिहार ने बताया कि कुद में ट्यूलिप के फूल निकलना शुरू हो गए हैं जो अगले पंद्रह से बीस दिन तक रहेगें और उसके बाद सनासर में फूल खिलेंगे। फ्लोरिकल्चर विभाग ने 2017 में पहली बार सनासर में करीब पांच कनाल और कुद में डेढ़ कनाल जमीन पर ट्यूलिप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें