फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में ट्रक ड्राइवर जख्मी

Thu, 04 Dec 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाड़ में एक ट्रक ड्राइवर पर कुछ युवकों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात राकेश कुमार मलाड़ में ही ट्रक को पार्किंग क्षेत्र में लगाने के बाद पैदल ही घर जा रहा था। रास्ते में अचानक तीन-चार अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

ट्रक चालक के अनुसार उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया और फिर मौके से फरार हो गए। हमलावर राकेश को मारने के इरादे से आए थे। खून से लथपथ राकेश काफी समय तक अपनी गली के बाहर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन


इस हमले को आसपास के कुछ लोगों ने भी देखा, लेकिन हमलावरों के पास हथियार देखकर कोई भी बचाव के लिए आगे नहीं आया। हमलावरों ने जिस तरीके से हमला किया, उससे लग रहा था कि वह राकेश को जान से मारने आए थे।
विज्ञापन


उनके जाने के बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस की टीम भी एसएचओ महेश के साथ अस्पतल पहुंची। पुलिस के अनुसार बयान लेने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी और मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल डाक्टरों ने बयान लेने से मना कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें