फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां में चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां में पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते जेएंडके पल्यूशन कंट्रोल कमेटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। औद्योगिक क्षेत्र उधमपुर में जेएंडके पाॅल्युशन कंट्रोल कमेटी की तरफ से शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन बट्टल बालियां और सिकाॅप के सहयोग से एक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मार्निंग योग टीम के रविन्द्र सिंह ठाकुर, सोमराज अत्री व अन्य सदस्य भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत में पहले सभी ने योग अभ्यास कर विश्व योग दिवस मनाया और इसके उपरांत अच्छी सेहत के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी के संदेश के साथ पौधरोपण अभियान चलाया। संकल्प लिया कि इस बरसात में कम से कम 2 हजार पौधे औद्योगिक क्षेत्र उधमपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में अवश्य लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए योग अभ्यास जरूरी है और इसी प्रकार से पर्यावरण संरक्षण भी बेहद ज्यादा जरूरी है। अच्छी सेहत तभी संभव है, जब हमारा पर्यावरण स्वच्छ और हरा भरा होगा और हमें शुद्ध और ताजा हवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रैनी सीजन की शुरूआत हो गई है इसलिए सभी से आग्रह है कि पर्यावरण संरक्षण में योदगान के लिए इस सीजन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें