रियासी,कटड़ा मार्ग पर नाका लगा कर वाहनों पर कार्रवाई करते हुए यातायात विभाग के अधिकारी।
- फोटो : REASI
उधमपुर। नगर के डाक बंगला क्षेत्र में पुराने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात पुलिस ने विशेष नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
ट्रैफिक मोबाइल जज के नेतृत्व में लगाए इस नाके पर बिना हेलमेट वालों के चालान काटे गए। इसके अलावा बिना वाहनों के बीमा, प्रदूषण, आरसी जैसे जरूरी दस्तावेज के पाए गए चालकों पर भी कार्रवाई की गई। कई लोगों को नियमों का दोबारा उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और अन्य सभी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
मोबाइल जज ने कहा कि लगातार कार्रवाई के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन बहुत कम हुआ है। लेकिन, अभी भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए इस तरह के नाके लगाकर चालान किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। यातायात नियम चालक की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इसलिए, इनका सभी को पालन करना चाहिए। विशेष तौर पर युवा बिना हेलमेट बाइक न चलाएं।