नत्थाटाप में ताजा बर्फ बारी के दौरान हिमपात का आंनद लेने जा रहे सैलानी जाम में- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। नत्थाटॉप में सोमवार देर रात को शुरू हुई बर्फबारी का आंनद लेने के लिए देश के कई हिस्सों के सैलानी पहुंचे। लेकिन, सैलानियों को बर्फ देखने से पहले जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
दरअसल, नत्थाटॉप और पटनीटॉप के बीच जाम की समस्या उत्पन्न हुई। कुछ रास्ते एकतरफा थे और जहां एक ही वाहन आ जा सकता था। बर्फबारी भी जारी थी, जिससे सड़क सिकुड़ गई थी, और नत्थाटॉप के बीच जाम की समस्या पैदा हुई। दिन में कई बार इस मार्ग पर जाम की समस्या पैदा हुई, जिसके चलते सैलानी ठंड से भी परेशान दिखे। वे जल्द अपने स्थान पर पहुंचने की भी जद्दोजहद कर रहे थे, ताकि अपने स्थान पर पहुंचकर ठंड से राहत पाई जा सके।
-----
बारिश से जगी पेयजल समस्या दूर होने की उम्मीद
क्षेत्र में दिन भर बारिश व बर्फबारी से पेयजल समस्या दूर होने की उम्मीद बन गई है। पिछले काफी समय से पर्याप्त बारिश व बर्फबारी न होने से कई कुदरती जलस्त्रोतों में पानी बंद व कम हो गया था। लेकिन, बारिश से कुछ जलस्त्रोतों में पानी आना शुरू हुआ है। साथ ही पानी में इजाफा हुआ है। इस सप्ताह पर्याप्त बारिश की उम्मीद से पेयजल समस्या दूर होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी से पानी बढ़ने की उम्मीद होती है, जो इस बारिश से नजर आने लगी है।