फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नियमों का उल्लंघन, 50 वाहनों के चालान, 10 जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने मोबाइल मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त अभियान चलाया। नियम तोड़ने पर 50 वाहनों के चालान और 10 जब्त किए। डीएसपी ट्रैफिक के अनुसार तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनना, गलत पार्किंग और मोटर वाहन अधिनियम के अन्य उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा नाबालिग को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पकड़ा गया। अभिभावक को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डीएसपी पंकज सूदन ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना, जिम्मेदार ड्राइविंग की आदत विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे ट्रैफिक पुलिस का सहयोग कर नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें