उधमपुर। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) जूनियर असिस्टेंट पद के लिए ओएमआर आधारित परीक्षा करवा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 19 अप्रैलर को होगी। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 6,720 अभ्यर्थी किस्मत आजमाएंगे।
परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने तकनीक का सहारा लिया है। उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी 21 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक निगरानी उपकरण लगाए जा रहे हैं। जेकेएसएसबी की विशेष टीमें केंद्रों का दौरा कर कैमरों की स्थापना और सही ढंग से कार्य करने का सत्यापन करेंगी।
प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को हर केंद्र पर एक अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया है। ये अधिकारी जेकेएसएसबी की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे ताकि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। जिला प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है जिससे सभी उम्मीदवारों को समान और पारदर्शी अवसर मिल सके।
परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों का विवरण
क्रम संख्या
विद्यालय/संस्थान का नाम
अभ्यर्थी संख्या
1 एसआईकेएस गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) उधमपुर
432
2
शहीद कैप्टन तुषार महाजन गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी
288
3
केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 उधमपुर (सब सेंटर ए)
600
4
केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 उधमपुर (सब सेंटर बी)
360
5
भारतीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन उधमपुर 384
6
भास्कर डिग्री कॉलेज, उधमपुर
408
7
हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, उधमपुर
280
8 एनआईटीएल एचएसएस उधमपुर
216
9
कॉमन पब्लिक एचएसएस उधमपुर
240
10
दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर
480
11 ब्रह्मऋषि बावरा शांति विद्यापीठ उधमपुर
432
12 एजु ब्रिज नेशनल स्कूल उधमपुर
168
13
प्रशांत पब्लिक एचएसएस उधमपुर
192
14
आर्मी पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) - सब सेंटर ए
480
15
आर्मी पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) - सब सेंटर बी
360
16
आर्मी पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) - सब सेंटर सी
360
17
जवाहर नवोदय विद्यालय, रख जगानू, उधमपुर
264
18
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज उधमपुर
240
19
विजय हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर
168
20
एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर
168
21
कालरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन उधमपुर
240