फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीच से होकर गुजरने वाले ट्रकों के कारण लग रहा जाम

विज्ञापन
उधमपुर के धार रोड पर ट्रक के कारण लगा जाम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में ट्रकों के कारण जाम की समस्या आम हो चुकी है। प्रशासन ने दिन में शहर के अंदर ट्रकों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद ट्रक गुजर रहे हैं, और शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सुबह आठ से शाम सात बजे तक ट्रकों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है। शॉर्ट कट के प्रयास में ट्रक फ्लाटा से पुराने राजमार्ग की तरफ पहुंच जाते हैं। इसी तरह गोल मेला इलाके से धार रोड होकर भी ट्रक शहर पहुंच जाते हैं। जब ये ट्रक शहर के अंदर पहुंचते हैं तो जाम की स्थिति बन जाती है।
बुधवार को भी कुछ ट्रक शहर में पहुंच गए। फिर इनके कारण धार रोड पर जाम की स्थिति बनी। विशाल, रवि सिंह, रोहित, आदि शहरवासियों ने कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले ट्रकों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जब भी शहर में पुलिस नाका लगाती है तो शहर में प्रवेश करने वाले ट्रकों के चालान काटकर कार्रवाई की जाती है। लेकिन, जिस दिन नाका नहीं लगता है तो ट्रकों की आवाजाही बढ़ जाती है। पुलिस को इन ट्रकों पर हर रोज नजर रखनी चाहिए, और इनके प्रवेश करने वाले स्थान पर सख्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें