फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: नवरात्र महोत्सव की तैयारियां, मंडलायुक्त बोले- उत्सव से मिलेगा पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 09 Sep 2022 12:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने और माता वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी करने के लिए कटड़ा नवरात्र महोत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
वैष्णो देवी कटड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त जम्मू व नवरात्र महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने और माता वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी करने के लिए कटड़ा नवरात्र महोत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने 27वें नवरात्र महोत्सव को लेकर वीरवार को कमेटी के अन्य सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन

 
कमेटी के अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि कार्यक्रम का आयोजन इस प्रकार करें कि देशभर से माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ अलग देखने को मिले और वे नवरात्र में धार्मिक व डोगरी सभ्यता की गहरी छाप लेकर जाएं। ऐसे प्रयासों से माता वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवरात्र महोत्सव के उद्घाटन समारोह में 26 सितंबर को मुख्य अतिथि के तौर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक दिन विशिष्ट व्यक्तियों या अधिकारियों को कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि बनाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर आयोजन स्थलों के साथ पूरे कटड़ा की सफाई, सजावट, बिजली, पानी, आदि की व्यवस्था पूरी करें। साथ ही कमेटी के सदस्यों से कहा कि वे समय रहते तैयारियां पूरी कर लें, जिससे महोत्सव धूमधाम से मनाया जा सके। इनमें शोभायात्रा, माता की कहानी, रामलीला, लाइट एंड साउंड लेजर शो, माता का जागरण, हवन यज्ञ, अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, हास्य व्यंग प्रतियोगिता, भागवत कथा, अंतरराष्ट्रीय दंगल, दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम, विभिन्न स्कूलों के छात्रों के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, प्रभातफेरी आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


बैठक में नवरात्र महोत्सव कमेटी के उपाध्यक्ष व श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग, पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सुलेमान चौधरी, डीसी रियासी बबीला रकवाल, एसएसपी रियासी अमित गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु,  सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अंबिका बाली, एसडीएम कटड़ा अंग्रेज सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें