फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवखोड़ी यात्रा की समयसीमा के विरोध में रनसु बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसु शिवखोड़ी में यात्रा पर समयसीमा के विरोध में वीरवार को बाजार बंद रहा। व्यापारियों, स्थानीय निवासियों, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी संचालकों ने काम बंद रखकर प्रदर्शन किया। हालांकि यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुरिष्टा शर्मा ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व शिवखोड़ी से कटड़ा जा रही श्रद्धालुओं की बस पर कंडा क्षेत्र में आतंकी हमला हुआ था जिसके बाद प्रशासन की ओर से समयसीमा निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर रोक है जिस कारण यात्रा में भारी गिरावट आई है। इसका सीधा असर हजारों लोगों के रोजगार पर पड़ रहा है, साथ ही करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन शाम करीब चार बजे समाप्त हुआ जिसके बाद बाजार खोल दिए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक शिवखोड़ी संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें