चिनैनी। कस्बे में मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने बाजारों का औचक निरीक्षण कर कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वालों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को तहसीलदार वेद प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के बाजारों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए जुर्माना वसूला है। अधिकारी ने बताया कि कोरोना से मुक्ति के लिए जनता से सहयोग की जरूरत है। मास्क का इस्तेमाल नहीं करने से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों और दुकानदारों को कोविड एसओपी का पालन नहीं करने पर सख्ती कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद