फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में हिंसक झड़प तीन छात्र घायल

Fri, 05 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में वीरवार की दोपहर को स्कूली छात्रों में झड़प हो गई। इस दौरान तीन छात्र घायल हो गए। घायलों को कटड़ा चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गयी। देखते ही देखते झड़प इतनी अधिक हो गई कि जमकर मारपीट हो गई।

इस दौरान तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई। सभी कटड़ा के ही रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल थाना प्रभारी की अगुवाई में मौके पर पहुंचा और प्राथमिक उपचार के बाद तीनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। मामला स्कूली छात्रों से जुडे़ होने के कारण उनके परिजनों से संपर्क किया गया और बच्चों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें