फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेल में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Fri, 05 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉयज गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को वार्षिक खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान स्कूल मैगजीन का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके बाद बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी के फाइनल मैच खेले गए। बच्चों ने खूब मनोरंजन किया और फन रेस भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां भी र्र्हुई। बास्केटबाल के फाइनल मैच में झेलम हाउस ने तवी हाउस को हराया। कबड्डी में देविका ने चिनाब हाउस को हराया। वालीबाल में झेलम हाउस ने देविका को हराकर विजयी ताज पहना।
विज्ञापन


टग आफ वार में तवी हाउस ने चिनाब हाउस को हराया। स्वच्छ भारत अभियान प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें देविका हाउस ने झेलम हाउस को हराया। रेस में झेलम हाउस के मोहम्मद अशरफ ओर सोनू ने पहला व दूसरा स्थापना पाया। जबकि देविका हाउस के सलीम मोहम्मद ने तीसरा स्थान पाया।

कैमल रेस में देविका हाउस के सज्जाद हुसैन और अखिल ने जीत दर्ज की और पहला स्थान हासिल किया। झेलम हाउस के आशिक हुसैन और अजय ने दूसरा और देविका हाउस के जीवन व राहुल को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

स्कूल के 12वीं कक्षा के संग्राम सिंह को आल रांड बेस्ट छात्र घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने स्कूल मैगजीन वेनी लहर को जारी किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशन सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को सुनाया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधयों से विद्यार्थियों का विकास होता है और प्रोत्साहन और जोश बढ़ता है। मैच संजय शर्मा, अमित शर्मा, अश्विनी शर्मा की देखरेख में कराए गए। नगर के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें