उधमपुर। जिले में रविवार को चिनैनी और पंचैरी के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि सात लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में लगातार कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। रविवार शाम तक जिले में कुल 19 सक्रिय मामले रहे गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
जून माह के पहले सप्ताह में ही जिले में कोरोना के मामलों में कमी आना शुरू हो गई। मई महीनें में हर रोज 100 के करीब संक्रमित पाए जा रहे थे। जबकि जून महीने में इनकी संख्या 50 के करीब पहुंच गई थी। जुलाई महीने में मामले 10 से भी नीचे चले गए। मामले कम होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की टेस्टिंग तेजी से जारी रखी है। हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार को केवल एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। लेकिन रविवार को तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने पर करीब दस लोगों को क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। तीन संक्रमितों में दो चिनैनी और एक पंचैरी में संक्रमित पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11272 हो गए हैं। इनमें से 11118 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिने में अब 19 सक्रिय मामले ही बचे हैं।