जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के द्वारा पुलिस में लिखवाई गई रिपोर्ट के आधार पर एक महिला और दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पंद्रह वर्षीय लड़की ने अपने परिवार वालों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि जब वह कहीं जा रही थी तो उसको गांव की ही एक महिला किसी काम का हवाला देकर जंगल की तरफ ले गई। वहां पहले से ही दो लोग मौजूद थे।
वे दोनों महिला के सहयोग से उसके साथ जबरदस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में वहां से लौट कर लड़की ने परिवार वालों से आपबीती सुनाई।
इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के अलावा दुष्कर्म करने का आरोपी सतपाल उर्फ नत्था और बलवान उर्फ सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों पर धारा 376, 342, 506 और 120-बी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लड़की की मेडिकल जांच करवाई गई है।