फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चोरी हुए लाखों के गहने बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने शुक्रवार को गहनों की दुकान में चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस इन चोरों ने अन्य चोरी के मामलों को लेकर भी पूछताछ कर ही है। इनसे चोरी के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले शहर के शिवनगर मोहल्ले में विशाल अबरोल नाम के व्यक्ति की गहनों की दुकान को कुछ चोरों ने निशाना बनाया था और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन उधमपुर में की थी। शिकायत मिलने के बाद एएसपी अनवर उल हक और डीएसपी साहिल महाजन ने एसएचओ चमन गोरखा को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।
एसएचओ ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर छापे मारे और शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ही तीन लोग टूट गए और तीनों ने चोरी की बात को कबूल कर लिया। पुलिस ने उसी समय तीनों को गिरफ्तार कर लिया और इनकी निशानदेही पर चोरी के गहने भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के आरोप में पकड़े गए तीनों की पहचान गल्लू मस्सी निवासी शिवनगर, सुरेश कुमार निवासी गढ़ी और रामपाल निवासी रौन दोमेल उधमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें