स्याल सल्लन इलाके में बुधवार रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर दुकान में रखे मोबाइल उड़ा लिए।
इसके अलावा दूसरी का ताला तोड़ा, लेकिन उसके अंदर से कुछ चुराया नहीं है। जानकारी के अनुसार रोहित की मोबाइल रिचार्ज करने की दुकान है और शाम लाल का टी-स्टाल है। वीरवार सुबह जब दोनों अपनी दुकानों पर पहुंचे तो टूटे हुए ताले देख कर हैरान रह गए।
अंदर जाकर देखा तो रोहित ने पाया कि चोर रीचार्ज करने वाले दो मोबाइल फोन ले गए हैं। दोनों मोबाइल में करीब 15 हजार का बैलेंस पड़ा था।
इसके अलावा करीब 500 रुपये की चिल्लर भी ले गए थे। वहीं टी स्टाल की दुकान में कुछ चुराने लायक था नहीं, इसलिए वहां से कुछ नहीं चुराया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।