रामनगर। तहसील रामनगर की माड़ता पंचायत के रशौल गांव में वीरवार को चोर एक घर में सेंध लगाकर लाखों के सोने के आभूषणों और सात हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। घर के मालिक ने रामनगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
घर के मालिक मोहनलाल ने बताया कि रशौल गांव में हमारा पैतृक गांव है। उन्होंने उधमपुर में भी मकान बनाया है। वह पिछले एक हफ्ते से उधमपुर में रह रहे हैं। पैतृक गांव घर से 100 मीटर दूर है। छोटे भाई राजकुमार का भी वहां घर है। छोटे भाई ने ही चोरी की सूचना वीरवार दोपहर फोन पर उन्हें दी।
विज्ञापन
मोहनलाल ने कहा कि छोटा भाई वीरवार मवेशियों को चराते समय घर के बाहर से निकला। उसने घर के दरवाजे के ताले टूटे देखे और मुझे फोन करके सूचित किया। वह उस समय उधमपुर में थे। शाम के समय जब घर पहुंचा तो आगे देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखी तो अलमारी का लॉक भी टूटा था। सारे कपड़े जमीन पर बिखरे पड़े थे। घर पर रखे सोने के गहनों के साथ सात हजार की नकदी गायब थी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह रामनगर थाने में जाकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस भी जांच करने के लिए मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद चोरी का मामला दर्ज हुआ। मलिक ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।